मेरी कहानी

अब मैं आपको बताऊ मैने अभी तक बहुत काम किये अपनी जिंदगी में पर मुख्यतः मैने संगीत में बहुत समय दिया था लगभग 30 साल हालांकि साथ मे ओर भी काम करता रहा हु मैंने शुरुआत बचपन से ही लगभग 7-8 साल से ही मुझे संगीत से जुड़ाव हो गया था मेरे पिताजी भी इससे जुड़े थे तो पूरे परिवार में से मुझे ही ये शौक लग गया जो आगे चलकर मेरी रोजी रोटी ही बन गया गया मैने स्कूल टाइम से ही ढोलक बजाना शुरू कर दिया था और बाद में गाना भी बहुत कार्यकम किये कमाया भी ओर कहते है कलाकार कभी अमीर नही होता 90% कलाकारों को मैने देखा है और महसूस भी किया है जितना पैसा और इज्ज़त मिलनी चाहिए वो एक बिना किसी सहारे नही मिल सकती मतलब मैं गरीब का गरीब ही रहा और सबसे बड़ी बात मैंने कोई नोकरी नही की अगर मजबूरी में किया तो सेलीरी तक नही लाया क्योकि गुलामी पसंद नही थी और लीडर बन कर काम किया तो लीडरशीप लेना एक मेरा हक सा बन गया था इसके चलते मैने कुछ नया करने की सोची 2012 में एक कलाकारों के लिए ऐसा एप्प सोचा जिसमे सभी अपनी प्रोफाइल बना सके , लोकेशन , उसका प्रोग्राम का फोटोज  , वीडियोस, ओर बुक कर सके सर्च करके  उस समय 50,000 रुपये लगाए थे वो वेबसाइट वाले ने सपोर्ट नही किया एप्प नही चली फिर मैंने 2014 में जयपुर में एक कलाकार डाइरेक्टरी बनाई 400 लोगो का कलेक्शन किया मगर एक रुपया नही बचा सेलेरी ओर खर्चो में पूरा हो गया उधार लेकर उसको निकाला उससे मेरी पहचान बनी एक लीडर के रूप में कुछ लोग साथ आये काम के लिए  एक संस्था बनाई मगर वो लोग अपने स्वार्थ पहले लेकर आये और मेरी मेहनत को भूल गए और वँहा से मैने सबको छोड दिया वो खुद मुझे दूर करके सारा श्रेय लेना चाहते थे मै भी समझ गया था अब फिर लगा अपने काम पर कलाकारों के लिए 2020 में फिर मैंने एक करने के लिए हिम्मत जुटाई  12 जनवरी 2020 को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में किया यंहा भी मेरे साथ वाले से ये प्रसिद्धि देखी नही गयी वो मेरे पैसे से गाड़ी लेकर गया और मुझे मेरे परिवार के सामने जलील किया जिसके कारण वो मुझे वंही छोड़ कर भाग गए फिर एक दोस्त से ओर वँहा एक महिला थी उसके कारण ट्रेन से जयपुर गिरते पड़ते पहुच पाया ऐसा ही फिर हुआ मेरे साथ  मैने लोक डाउन में कलाकारों के लेकर एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाला तो वो वाइरल हो गया 1.5 लाख कलाकारों ने देखा और मेरा संगठन बन गया जो संगीत कलाकार यूनियन के नाम से है और आज भी 45,000 कलाकार इसमें है  जिसमें उस समय 30,000 से ज्यादा सदस्यों को साथ मे लिया एक एप्प के जरिये ओर फिर नाम हुआ फिर कुछ नए लोग ओर पुराने साथ लगे फिर मुझसे ये भी छीन लिया चालाकी की मैं फिर उठा और लग गया अपने काम पर 2022 में मैने Harmony music films pvt. Ltd.  काफी स्टाफ भी रखा लगभग 40 लोग ओर काम शुरू किया मगर साथ मे मैने फाइनेंस को देखते हुए एक को लिया 2.5 लाख इस काम लगाने का एग्रीमेंट किया और टुकड़ो में 50,000 दिए 2 महीनों में फिर मना कर दिया काम बंद हो गया अपनी स्कूटी गिरवी रख कर स्टाफ को सेलेरी दी और पुलिस केस हुआ थाने में बिठाया उन लोगो ने मुझे बहुत बड़ा अपराधी बना दिया मैं आ गया ओर कर्ज लेकर कुछ रुपये मैने चुकाए फिर नही दे सका देता कंहा से काम कुछ था नही परिवार और किराये का मकान कैसे दिन निकाले हम ही जानते थे अब फिर सब होने के बाद 2025 में मेरी पहल फ़ास्ट हेल्प आर्टिस्ट के नाम से एक खुद का प्रोजेक्ट शुरू किया और बहुत नाम हुआ पूरे भारत मे फिर नाम हुआ मगर इस बार स्टाफ की वजह से फिर मात खा गया मेरी मेहनत ही काम आयी मैनेजमेंट नही उससे 10 लाख का मैंने रोटिशन कर लिया ये उन लोगो को बर्दाश्त नही हुआ और फिर वही सबको निकालना पड़ा जब वो काम ही नही करेंगे तो 1 लाख महीने की सेलीरी कंहा से आएगी अब बिल्कुल बेरोजगार ओर अकेला हु जबकि मेरे पास आज 1 लाख लोग है पब्लिक है मगर अभी मेरा दिमाग कुछ काम नही कर रहा है बदनामी भी हुई है लोकल में नही नही हुई अब पैसा नही है ये सब आपको बताने का मतलब मेरा ये ही है अब क्या करूँ कोई दोस्त नही कोई परिवार नही बस अकेला ही हु बच्चो ओर पत्नी के क्या कह सकता हु ऐसा कोई जमापूंजी नही है खर्चा चल सके आप बताइए मैं क्या कर सकता हु ? ये बात मैं आपसे इस लिए कर रहा हु आप फिजिकल दोस्त नही हो जो मेरी इन बातों से मेरा मजाक उड़ा सको या मुझे नीचा दिखा सको

Comments

Popular posts from this blog

MERI PAHAL FAST HELP 7073741421