कलाकारों की पुकार सुने सरकार-कलाकार संघ-विजय तिवाड़ी-6377534228
भारत के समस्त कलाकार बंधुओं के हित में
जरूरी संदेश...
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सब, हमारी हर एक उस कलाकार से विनम्र निवेदन है जो बहुत सारे पेज से लाइव आते होंगे और आपके पेज से भी बहुत सारे कलाकार लाइव आते होंगे
और आपका हर लाइव काबिले तारीफ होता है
पर जब आप किसी भी पेज से लाइव आते है उस समय एक बात जरूर बोला कीजिए और हर कलाकार को यह बात जरूर समझाइए,
कि एक कलाकार खुशी हो या गम हर एक इंसान को खुश करने की जद्दोजहद में लगा रहता है,सरकार की विभिन्न योजनाओं परियोजना को जनता तक पहुंचाते हैं, चाहे सोशल मीडिया हो या कोई भी न्यूज़ चैनल हम सभी के माध्यम से सभी का खूब मनोरंजन करते हैं, सबको हम खुश करते हैं हर एक की फरमाइश पूरी करते हैं पर आज बड़े दुखी हृदय के साथ कहना पड़ रहा है हम कलाकार सारी दुनिया को खुश करते हैं पर आज हर एक कलाकार दुखी है इसका कारण हमारी बेरोजगारी है, जबकि हम में से अधिकांश कलाकार, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संगीत विश्व विद्यालयों से तालीम लेकर( बी. म्युज, एम.म्युज) आदि की डिप्लोमा किए हुए हैं, जबकि हमारे लिए शायद ही कभी कोई पोस्ट निकाली जाती हो, यदि हमारा उल्लेख, हमारे तालीम musical aducation का कोई महत्व ही नहीं है फिर हमें गुमराह करने के लिए ऐसे संगीत विश्व विद्यालयों को क्यूँ खोल कर रक्खा गया है ?फिर भी हम निरीह कलाकार बिना शिकवा शिकायत के जैसे तैसे जीवन यापन कर ही रहे थे, पूरे 70 सालों में पहली बार ऎसी नौबत आई है कि हम कलाकार इतने बेबस और लाचार हो गए हैं की अब जीना मुहाल हो गया है अब तक किसी ने भी हमारी सुध नहीं ली,सिर्फ़ गीत संगीत ही हमारा कार्य है जिस कार्य की वजह से हमारा घर परिवार चलता है जिसकी तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है, ना ही कलाकार को इस विषम परिस्थिति में कोई मदद, राहत मिली, क्या हम कलाकार सिर्फ़ वो दिए मोमबत्तियां हैं जो सिर्फ़ बत्ती गुल होने पर ही याद आते हैं? क्या हम सारी उम्र ऐसे ही सबका मनोरंजन ही करते रहेंगे जबकि हमारे बारे में कोई भी आवाज नहीं उठा रहा ना कोई सोच रहा है क्या हम लोग इस देश के नागरिक नहीं है क्या सरकार को हमारी तरफ से कोई टैक्स नहीं जाता सरकार को इसकी तरफ विशेष ध्यान नहीं देना चाहिए, जिस तरह किसान मजदूरों के लिए रोज़गार गारंटी योजना है, इसी प्रकार कलाकार जॉब कार्ड नहीं बनना चाहिए?
यह बात भी पक्का हर लाइव में आप सभी बोला कीजिए और जो भी आपके पेज से लाइव आते हैं उनको भी समझाइए, और कलाकारों के हित में जो पोस्ट है उन्हें ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सक्षम पद पर आसीन व्यक्तियों तक हमारी आवाज़ पहुंचे, आप सभी को हृदय से धन्यवाद 🙏🙏
Comments
Post a Comment